PM Awas Yojana List Kaise Dekhe 2025 | प्रधानमंत्री आवास योजना नया लिस्ट जारी, मोबाइल से चेक करे : Very Useful

By: Raushan Kumar

On: August 23, 2025

Follow Us:

PM Awas Yojana List Kaise Dekhe

PM Awas Yojana List Kaise Dekhe

भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का घर दिलाने की एक बेहतरीन योजना है। इस योजना के तहत सरकार उन लोगों को आर्थिक सहायता देती है जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।

अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं, तो ये ब्लॉग पोस्ट सिर्फ आपके लिए है। पीएम आवास योजना की लाभार्थी लिस्ट देखने के लिए इस लेख में दी गई प्रत्येक जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसीलिए किसी भी जानकारी को इग्नोर ना करें और इसे शुरू से अंतिम तक ध्यान से अवश्य पढ़ें। 

PM Awas Yojana List 2025

आर्टिकल का नाम PM Awas Yojana List Kaise Dekhe
आर्टिकल का प्रकार हाउसिंग योजना
योजना को लांच किया केंद्र सरकार में
योजना में मिलने वाली सहायता शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है
लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइट यहां क्लिक करें 

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। इसका मकसद है, कि 2022 तक (अब 2025 तक बढ़ा दिया गया है) हर गरीब व्यक्ति को सिर पर एक छत यानी पक्का घर मिले। यह योजना दो भागों में चलती है:

  1. PMAY-G (ग्रामीण) गांवों में रहने वाले लोगों के लिए।
  2. PMAY-U (शहरी) – शहरों में रहने वाले लोगों के लिए।

इस योजना के तहत लाभार्थी को ₹1.20 लाख (ग्रामीण क्षेत्रों में) और ₹1.50 लाख (कुछ विशेष राज्यों में) तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। जबकि शहरी क्षेत्र मेंलाभार्थियों को 2.20 लाख से लेकर के 2.50 लाख रुपए (कुछ विशेष राज्यों में) तक की सहायता राशि मिलती है।

PM Awas Yojana List 2025 में नाम कैसे देखें?

अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपकी पात्रता लिस्ट में नाम है या नहीं, तो इसके लिए आपको सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। चलिए अब इस प्रक्रिया को और भी विस्तार पूर्वक से समझते हैं, जिसके लिए आपको नीचे दी गई जानकारी तो ध्यान से पढ़ना है और बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करते जाना है। 

  • सबसे पहले तो आपको पीएम आवास योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
  • होम पेज पर आ जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे, जहां पर आपको “Stakeholders” वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा और आपको इसमें से “IAY/PMAYG Beneficiary” वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा और यहां पर आपसे योजना में पंजीकृत नंबर पूछा जाएगा और आप इसे वहां पर दर्ज कर दीजिए।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड को सॉल्व करना है और अंतिम में “Submit” वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने लिस्ट ओपन होकर आ जाएगी और आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
  • अगर आपका लिस्ट में नाम शामिल है, तो आपके घर पर सर्वे करने के लिए अधिकारी आएंगे और जब यह सब कुछ सही हो जाएगा तब आपको योजना में लाभार्थी के लिए शामिल कर लिया जाएगा।
  • योजना में लाभार्थी के रूप में शामिल हो जाने के बाद आपको अपना खुद का पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि प्राप्त होगी और वह भी सीधे आपके बैंक खाते में।
PM Awas Yojana List Kaise Dekhe
PM Awas Yojana List Kaise Dekhe

मोबाइल से PM Awas Yojana List कैसे देखें?

अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है, तो मोबाइल से भी आप यह लिस्ट देख सकते हैं। बस Chrome या कोई भी ब्राउज़र खोलिए और ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो कीजिए। योजना की ऑफिशियल वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है, आसानी से खुल जाएगी।

PM Awas Yojana के तहत कितने चरणों में मिलती है सहायता?

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को तीन किस्तों में पैसा मिलता है:

  1. पहली किस्त – घर की नींव डालने पर (40%)
  2. दूसरी किस्त – दीवारें खड़ी करने के बाद (40%)
  3. तीसरी किस्त – छत ढलने के बाद (20%)

ध्यान दें- हर किस्त से पहले सरकारी अफसर मौके पर आकर निर्माण की स्थिति की जांच करते हैं।

किन लोगों को मिलता है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ?

इस योजना के लिए कुछ पात्रता शर्तें हैं:

  • आवेदक भारत का नागरिक हो।
  • उसके पास खुद का पक्का मकान न हो।
  • BPL कार्डधारी हो या SECC-2011 सूची में नाम हो।
  • किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न लिया हो।

Important Links 

PM Awas Yojana Official Website Link Click here 
PM Awas Yojana Direct List Checking Website Link Click here 

FAQ.

PMAY में घर का डिज़ाइन कैसा होता है?

इस योजना में आपको घर का डिज़ाइन खुद तय करने का हक होता है, लेकिन सरकार आपको तकनीकी मार्गदर्शन देती है कि घर में कितने कमरे, शौचालय, रसोई आदि होने चाहिए ताकि घर पर्यावरण और स्वास्थ्य के हिसाब से सुरक्षित हो।

SECC 2011 डेटा क्या है और यह क्यों ज़रूरी है?

PMAY-G के तहत लाभार्थियों का चुनाव SECC 2011 (Socio-Economic and Caste Census) डेटा के आधार पर किया जाता है। इसमें देशभर के गरीब परिवारों की सूची होती है। जिनका नाम इसमें है, वे योजना के लिए प्राथमिकता में आते हैं। इसलिए अगर आपका नाम SECC डेटा में नहीं है, तो योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है।

क्या PMAY में लोन और सब्सिडी का भी फायदा मिलता है?

हाँ, खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में PMAY-U के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) के जरिए घर खरीदने या बनाने के लिए लोन पर सरकार सब्सिडी देती है।

  • EWS और LIG वर्ग: 6.5% तक सब्सिडी
  • MIG-I और MIG-II वर्ग: 3-4% सब्सिडी

ध्यान दें- इससे EMI बहुत कम हो जाती है और घर खरीदना आसान हो जाता है।

पीएम आवास योजना से जुड़ी हेल्पलाइन और संपर्क जानकारी?

अगर आपको योजना से जुड़ी कोई भी समस्या या सवाल हो तो आप यहां संपर्क कर सकते हैं:

  • ग्रामीण क्षेत्र:

वेबसाइट: https://pmayg.nic.in/

हेल्पलाइन नंबर: 1800-11-6446

  • शहरी क्षेत्र:

वेबसाइट: https://pmaymis.gov.in/

हेल्पलाइन नंबर: 1800-11-3377 / 1800-11-3388

निष्कर्ष 

PM Awas Yojana List 2025 देखना अब बहुत आसान हो गया है। सरकार ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे। अगर आपने आवेदन किया है तो ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आप खुद से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें।

रौशन कुमार exambihar.com वेबसाइट के संस्थापक और संपादक भी हैं। उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। ExamBihar.com के माध्यम से सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, छात्रवृत्ति, एडमिट कार्ड, रिजल्ट से जुड़े लेख साझा रहे हैं। उनके पास 5 साल से अधिक का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “PM Awas Yojana List Kaise Dekhe 2025 | प्रधानमंत्री आवास योजना नया लिस्ट जारी, मोबाइल से चेक करे : Very Useful”

Leave a Comment